
ट्रेनें रद्द: Railways Big Decision: (फाइल फोटो पत्रिका)
Train Cancelled July 2026: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 23 से 27 जुलाई तक रेलवे के अलग-अलग सेक्शनों में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) और कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान हावड़ा रूट की कई एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन बदला गया है, जबकि रायपुर मंडल में तीसरी लाइन के कार्य के कारण कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।
पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में प्लेटफॉर्म नंबर-24 के लिंक केबिन की कमीशनिंग के लिए 24 से 27 जुलाई तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें अब हावड़ा की जगह सांतरागाछी और शालीमार स्टेशन से चलेंगी या वहीं तक सीमित रहेंगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध सेक्शन के बीच तीसरी लाइन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए 23 और 24 जुलाई को एनआई कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।
Updated on:
22 Jul 2026 01:23 pm
Published on:
22 Jul 2026 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
