राजनंदगांव

CG Crime: मेडिकल में नशीली टेबलेट की बिक्री, बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त…

CG Crime: गंडई क्षेत्र के एक मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित टैबलेट की बिक्री करने की शिकायत पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां जब्त की है।

less than 1 minute read

CG Crime: गंडई क्षेत्र के एक मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित टैबलेट की बिक्री करने की शिकायत पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां जब्त की है। मामले में पुलिस ने दुकान संचालक व उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंडई के ग्राम लिमो में यादो राम यदु अपने सूर्या मेडिकल स्टोर्स में अपने साथी खिलेश्वर धनकर व राहुल जांगडे के साथ मिलकर अवैध प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर सूर्या मेडिकल में रेड कार्रवाई कर जांच शुरू की। अलग-अलग किस्म के 579 नग प्रतिबंधित व नशीली टैबलेट बरामद किए। कार्रवाई की गई।

इन पर कार्रवाई

मेडिकल संचालक आरोपी यादोराम पिता टीकाराम यदु निवासी लिमो, खिलेश्वर धनकर पिता पूरन निवासी ईरीमकसा, राहुल जांगडे पिता रामकुमार निवासी लालपुर के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरतार किया गया है।

Updated on:
28 Oct 2024 02:50 pm
Published on:
28 Oct 2024 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर