पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीया महिला तीन दिन पहले बस स्टैंड में आई थी। वह पारिवारिक कारणों से कुछ परेशान थी। इस दौरान महेंद्रा ट्रेवल्स का बस ड्राइवर सोनी लाल झारिया से उनकी मुलाकात हुई। महिला को अकेली देखकर सोनीलाल ने उससे पूछताछ की। महिला ने अपनी परेशानी बताई। ड्राइवर ने उन्हें उनकी परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया।