थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि 13 जुलाई 2023 को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इसके बाद एक टीम तैयार कर तलाश की गई। नाबालिग लड़की को हैदराबाद के कोमपली से आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 भादवि एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।