मेरठ

बंदियों को मिलेगी ठिठुरन से राहत, दानदाता ने कराईं कंबलें उपलब्ध

उड़ीसा सीमेंट कारोबारी ने किए दान
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2016, 1:39 PM IST
jail
jail

जिला कारागृह में शुक्रवार सुबह रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा ने उड़ीसा के सीमेंट कारोबारी के अर्थ सहयोग से मुनि भूपेंद्र कुमार के सान्निध्य में बंदियों के लिए कम्बलें व कटोरियां उपलब्ध कराई। इससे थाली में चाय पीने व सर्द रात में ठिठुरन से बंदियों को कुछ राहत मिलेगी।

राजस्थान पत्रिका ने 30 नवंबर को सलाखों की सिहरन पूरे नहीं बर्तन शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जेल में बज के अभाव में बंदियों को हो रही परेशानी का खुलासा किया। इस पर मुनि भूपेंद्र कुमार की प्रेरणा पर उड़ीसा से राजसमंद भ्रमण पर आए सीमेंट कारोबारी उमेश कुमार जैन ने पचास कम्बलें व 150 कटोरियां जेल में बंदियों को दी गई। कार्यक्रम में मुनि भूपेंद्र ने कहा कि आमजन को समय व समर्पण को आत्मसात होगाए जिससे शांति व सद्भावना जागृत होगी। साथ ही तमाम बंदियों को सद्मार्ग को अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी मानद सचिव राजकुमार दक ने शेष बंदियों को भी जल्द कम्बलें व अन्य संसाधन किसी भामाशाह की मदद से उपलब्ध कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। इस पर जेल प्रभारी औंकारलाल मेनारिया ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान मुनि पदम कुमार,गणेशलाल कच्छारा, सतीश पगारिया, आशिक बोहरा, ब्रजलाल कुमावत, आशीष दक, रमेश मांडोत, यशवंत चपलोत आदि थे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान