राजसमंद

यहां मेहंदी रचाकर मांगा जाता है सौभाग्य

कजली तृतीया
2 min read
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand college news,
यहां मेहंदी रचाकर मांगा जाता है सौभाग्य

राजसमन्द. मेवाड़ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए द्वारकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसमंद में कजली तृतीया पर महाविद्यालय स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके पुर्बिया ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र में महिलाएं अपने परिवार की सुख समृद्धि और पति के स्वाथ्य व दीर्घायु होने के तथा कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए कजली तृतीया पर विशेष उपवास रखती हैं, इस अवसर पर विशेष शृंगार कर महिलाएं पूजा अचर्ना करती हैं। मेवाड़ की इस गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा को अग्रसर करने के लिए महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. विभा शर्मा सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान के संयोजन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सीमा कुमावत प्रथम व द्वितीय स्थान पर चंचल कुमावत रही। विजेता छात्राओं को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीलाल सालवी ने किया।


जमकर थिरकीं छात्राएं
राजसमंद भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय, राजसमन्द के विज्ञान विभाग की ओर से साइन्स सेलेब का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अपर्णा शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में 300 छात्राओं ने शिरकत की और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। उपाचार्य डॉ. इन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ‘साइंस सेलेब’ फ्रेशर्स पार्टी में नवागन्तुक छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की विविधताओं को वेशभूषा, नृत्य, भाषा के माध्यम से परिचय कराया। छात्राओं ने अलग अलग राउण्ड में अपनी प्रतिभा को दिखाया। विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. सान्त्वना बापना, साइन्स सेलेब का खिताब विनिता पंवार एवं प्रथम रनरअप बलजीत कौर एवं द्वितीय रनरअप सोनाली कुमावत रही। कार्यक्रम का संचालन भावना कुमावत, नीलम राठौड़, सेजल कुंवर डुलावत ने किया।

स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं तो कर दी छुट्टी
राजसमंद शिशोदा के राउमावि में गुरुवार को विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं होने पर स्कूल प्रशासन द्वारा कक्षा ११ और १२ के विद्यार्थियों की सुबह ही छुट्टी कर दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल प्रशासन द्वारा ११वीं और १२वीं के बच्चों की छुट्टी कर दी गई, जब अभिभावकों ने बच्चों से छुट्टी का कारण पूछा तो वे बोले आज कोई शिक्षक नहीं था, इसलिए छुट्टी दे दी गई। इस पर ग्रामीणों ने खासा रोष जताते हुए विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। स्कूल के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि गुरुवार को वह राजसमंद आए हुए थे, उनके पीछे क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि स्कूल में ५३० विद्यार्थियों पर ११ का स्टाफ है। इसमें दो शिक्षक प्राथमिक विद्यालय में चले जाते हैं तथा एक पीटीआई तथा दो कार्यालय के काम के लिए हैं।

Published on:
01 Sept 2018 01:39 pm