बातों में उलझाते हुए बाहर निकाला
इस पर नगरपरिषद के अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, राजनगर थाने से उप निरीक्षक पे्रमसिंह, हैड कांस्टेबल मनेष चौधरी मय जाब्ते के पहुंच गए। तैराक करणसिंह, नरेंद्र ठाकुर, विक्रमसिंह, विजय सनाढ्य, कोस्तू सनाढ्य भी झील में उतरे और बातों में उलझाते हुए उसे पकड़कर बाहर निकाला फिर उसे राजनगर थाने पर ले गए, जहां से आरके जिला चिकित्सालय में डॉ. कृपाशंकर द्वारा इलाज किया गया।