
कुम्भलगढ़/आइडाणा. कुंभलगढ़ तहसील की कालिंजंर पंचायत के राउमावि बडगुल्ला से एक शिक्षक को अन्य विद्यालय में लगाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणो एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कैलाशचन्द्र सामोता को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने 14 सितम्बर को प्रशासनिक कारणों से राउप्रावि मोरवड़ राजसमंद में लगाने का आदेश जारी किया। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिक्षक के द्वारा विद्यालय के सर्वागीण विकास के लिए समर्पित होना बताते हुए आदेश के विरोध में विद्यालय खुलने से पहले ही बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षक को पुन: इसी विद्यालय में लगाने की मांग की गई। बताया कि विद्यालय में 250 बच्चों पर मात्र 4 शिक्षक कार्यरत हंै। पहले से ही शिक्षको की कमी होने से बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ऊपर से यहां कार्यरत शिक्षक को अन्यत्र लगा दिया गया। इस दौरान देवीसिंह बल्ला, केसरसिंह, शम्भूसिंह, फतेहसिंह, इन्द्रसिंह बल्ला, कालूराम गमेती, राजू लौहार, गोपालसिंह, रूपसिंह, नानालाल, नाथूराम, कैलाशचन्द्र, नारायण सिंह, शिवसिंह, गोविन्दसिंह, गणपत, डूंगरसिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बावजूद मौके पर विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में और अधिक रोष बढ़ गया है। विद्यालय में 250 बच्चों पर मात्र 4 शिक्षक कार्यरत हंै।
काव्य निशा आज
राजसमंद. जेसी गु्रप के तत्वावधान में यहां जलचक्की चौराहे पर आयोजित गणपति महोत्सव के तहत मंगलवार को विविध रसों से सराबोर काव्य निशा सजेगी, जिसमें देश भर से आनेे वाले प्रसिद्ध रचनाकार शिरकत करेंगे। गु्रप अध्यक्ष अशोक टांक ने बताया कि कवि सम्मेलन में कवि अशोक सुन्दरानी मुम्बई, दिलीप शर्मा पुणे, पी.के. धुत्त हास्यरस-एटा (यूपी), सबरस मुरसानी लाफ्टर, मुकेश मौलवा इन्दौर, कुलदीप रंगीला हास्य-मन्दसौर, श्वेतासिंह वड़ोदरा, राजेन्द्र पंवार वीररस कोटा, हेमेन्द्रसिंह मारवाड़, सूत्रधार सुनील व्यास कांकरोली आदि काव्य पाठ करेंगे। यहां बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा जबकि 20 सितम्बर को भक्ति-संगीत संध्या में प्रसिद्ध गायक मोईनुद्दीन मनचला व छोटूसिंह रावणा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।