राजसमंद

नमाज के बाद गले मिल दी ईदी मुबारकबाद, फिर घर घर दी दावतें

- शहर-देहात में श्रद्धा व परंपरा से मना ईद का पर्व
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
नमाज के बाद गले मिल दी ईदी मुबारकबाद, फिर घर घर दी दावतें

राजसमंद. जिले में शुक्रवार रात को चांद का दीदार होने पर शनिवार को शहर-देहात में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद का पर्व परंपरा व श्रद्धा से मनाया गया। अल सुबह जुलूस के रूप में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां विशेष नमाज अदा की गई। फि घरों में विभिन्न व्यंजन बनाकर मित्र, रिश्तेदारों को दावतें दी गई। जिला मुख्यालय पर कांकरोली में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह आठ बजे से माटा मोहल्ला में एकत्रित हुए, जहां से नाअते शरीफ पढ़ते हुए जुलूस के रूप में रवाना हुए। संतोषीनगर होते हुए सलूस रोड स्थित ईदगाह मस्जिद पहुंचे, जहां मौलाना द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के दरमियान समुदाय के लोगों ने देश में अमनचेन, अच्छी बारिश, परिवार में सुख -शांति की दुआ मांगी। फिर युवक, प्रौढ़, बड़े व बुजुर्ग तक एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। फिर कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद फातिहा पढ़ी गई। इसके तहत मुस्लिम समुदाय के घरों में खीर, सिवइया व विभिन्न मिठाईयों के व्यंजन बनाए गए। रिश्तेदार, मित्रों को दावत देकर व मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद पेश की।

राजनगर में निकला भव्य जुलूस
मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह आठ बजे से हुसैनी मस्जिद चौक में एकत्रित होने लग गए। पारंपरिक पौशाक में सजे धजे मुस्लिमजन जुलूस के रूप में ईदगाह मस्जिद के लिए रवाना हुए, जो कोतवाली थाने से सदर बाजार होकर हाइवे क्रॉस कर ईदगाह पहुंचे, जहां ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईदी मुबारकबाद पेश की। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

राजसमंद में डाइवर्ट किया ट्रेफिक
ईद पर मुस्लिम समुदाय के जुलूस को लेकर राजनगर का ट्रेफिक सौ फीट रोड की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया। राजनगर के कबुतरखाना, शीतला माता मंदिर व दाणी चबुतरा से आगे यातायात को नहीं जाने दिया। इसी तरह किशोनगर मंडा से ऑटो, टेम्पो से लेकर दुपहिया वाहनों की आवाजाही भी सौ फीट रोड की तरफ मोड़ दी।

मुबारकबाद के मैसेज भी खूब चले
ईद के पर्व को लेकर शहर-देहात में लोगों के मोबाइल पर दिनभर मुबारकबाद के मैसेज चलते रहे। विभिन्न धर्म, समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के मित्रों को ईद की मुबारकबाद दी। कुछ मुस्लिम परिवारों द्वारा अन्य धर्म समुदाय के लोगों को भी घर पर दावत दी।

Published on:
16 Jun 2018 02:18 pm