राजसमंद

राजसमंद की चारों सीटों पर भाजपा आगे, कांग्रेस के सीपी जोशी भी पिछड़े

Rajasthan Election 2023 कांकरोली के बालकृष्ण विद्याभवन स्कूल में चल रही है मतगणना  
less than 1 minute read
counting_02.jpg

Rajasthan Election 2023 राजसमंद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। धीरे-धीरे रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। राजसमंद के बालकृष्ण विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही मतगणना के तहत सुबह 10:00 बजे तक मतगणना से रुझान भाजपा का पक्ष में निकलकर आ रहे हैं। चारों सीटों पर कड़ी टक्कर के बीच बीजेपी आगे है।


मतगणना स्थल पर नाथद्वारा से भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ कुंभलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ भीम से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत भी मौजूद हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना के निर्देशन में चार कक्षों में मतगणना जारी है। चारों रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में भीम, कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचार के आखिरी दिन देवगढ़ में सभा की थी, उस इलाके की भीम सीट पर भाजपा को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी सीटों पर पांच—पांच राउण्ड की मतगणना पूरी हो चुकी है। छठवां राउण्ड शुरू हो गया है।

यह है ताजा स्थिति

राजसमंद जिला

भीम

सुदर्शन सिंह, कांग्रेस 14395

हरि सिंह चौहान, भाजपा 22260


कुम्भलगढ़
सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा 17105

योगेन्द्र सिंह परमार, कांग्रेस 9322


राजसमंद
दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा 24828

नारायण सिंह भाटी, कांग्रेस 13825
दिनेश बड़ाला, निर्दलीय 6626

नाथद्वारा
सीपी जोशी, कांग्रेस 10735
विश्वराज सिंह, भाजपा 12943

Published on:
03 Dec 2023 10:25 am