राजसमंद

राजसमंद में 23,000 किलो नकली सौंफ जब्त; भूसे और सोप स्टोन पाउडर से कर रहे थे तैयार

Rajsamand Fake Fennel Factory: राजसमंद जिले में राजनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में मिलावटी सौंफ बनाने के बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 493 कट्टे मिलावटी सौंफ जब्त की है। आरोपी फैक्टरी में भूसे, सोप स्टोन पाउडर और गुड़ से बने पदार्थ से मिलावटी सौंफ तैयार कर दूसरे शहरों में भेज रहे थे।

2 min read
राजसमंद में मिलावटी सौंफ फैक्टरी का भंडाफोड़, पत्रिका फोटो

Rajsamand Fake Fennel Factory: राजसमंद जिले में राजनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में मिलावटी सौंफ बनाने के बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 493 कट्टे मिलावटी सौंफ जब्त की है। आरोपी फैक्टरी में भूसे, सोप स्टोन पाउडर और गुड़ से बने पदार्थ से मिलावटी सौंफ तैयार कर दूसरे शहरों में भेज रहे थे। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

कुंभलगढ़ दुर्ग की 200 साल पुरानी जेल को बनाया टॉयलेट, इतिहास संरक्षण मॉडल सवालों के घेरे में

यह है पूरा मामला

राजनगर थाना पुलिस के अनुसार डीएसबी शाखा राजसमंद को सूचना मिली थी कि पीपरड़ा भट्टा के पास एक खेत में फैक्टरी संचालित कर बड़े पैमाने पर नकली और मिलावटी सौंफ तैयार की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजनगर थाना पुलिस और डीएसबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के सफेद कट्टे मिले। जांच में सामने आया कि इनमें मिलावटी सौंफ भरी हुई थी। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अमित अवस्थी निवासी उन्नाव उत्तरप्रदेश बताया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह यहां नौकरी करता है और बुद्ध विहार दिल्ली निवासी बागेश गुप्ता के निर्देश पर काम कर रहा था।

यूं तैयार करते मिलावटी सौंफ

पुलिस जांच में सामने आया कि सौंफ के भूसे, सोप स्टोन पाउडर और गुड़ से बने पदार्थ को मशीनों की सहायता से मिलाकर नकली सौंफ तैयार की जा रही थी। तैयार माल को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर गोदाम में रखा जाता था और बाद में दिल्ली भेजा जाता था। मौके से करीब 50-50 किलो के 493 कट्टे बरामद किए गए। बडी मात्रा में मिलावटी सौंफ पकड़ने की सूचना पर प्रेमचंद शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मय टीम मौके पर पहुंचे और मिलावटी सौंफ के नमूने लिए।

उन्होंने नकली सौंफ 492 कटटे 50 किलोग्राम, सोपस्टोन पाउडर तथा काकब सुरा (गुड़ का बना हुआ) पदार्थ को जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि सोप स्टोन पाउडर की मिलावट मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक मानी जाती है। पुलिस ने आरोपी अमित अवस्थी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामले में आगे की जांच जारी है।

मिलावटी सौंफ दिल्ली करते सप्लाई

मौके पर पकड़े गए आरोपी अमित अवस्थी ने बताया कि ​तैयार मिलावटी सौंफ कट्टों में भरकर दिल्ली सप्लाई की जा रही थी। आरोपी स्थानीय बाजार में मिलावटी सौंफ की बिक्री नहीं करते थे जिसके चलते फैक्टरी की भनक किसी को नहीं ​लगी। पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर जांच कर फैक्टरी पर दबिश देकर मामले का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें

Rajsathan: दान देगा पहचान; अब 100000 के सहयोग पर भी भामाशाह का सम्मान, एक करोड़ दान पर शिक्षा विभूषण सम्मान
Also Read
View All