राजसमंद

खेत में काम कर रही युवती पर पैंथर का हमला, ऐसे बचाया ग्रामीणों ने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 22, 2018
Panther Attack

राजसमंद/कुंवारिया। राजसमंद में मादड़ी ग्राम पंचायत के डूमखेड़ा गांव में पैंथर ने एक युवती पर हमला कर दिया। हमले में युवती के घायल हो गई। युवती को जिला चिकित्सालय ले जाया गया और उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार युवती संगीता खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक से वहां पैंथर आ गया और हमला करते हुए उसका गला पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर वहां लोग पहुंचे और पैंथर को देखकर हल्ला मचाया और उसे भगाने की कोशिश करने लगे। लोगों के हल्ला करने पर वह युवती को छोडक़र भाग गया। घायल अवस्था में लोगों ने युवती संगीता को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।


वहीं दूसरी ओर... सपने से कम नहीं हैं इनके लिए बिजली, पैंथर और भालू हमेशा बना रहता है डर
राजसमंद। घोड़च पंचायत की उसान बस्ती के लोगों के लिए बिजली जलना आज भी किसी सपने से कम नहीं है। जबकि करीब 400 मीटर की दूरी पर बिजली की जगमगाहट रहती है। बस्ती में गरीब परिवार निवासरत होने से इनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि बस्ती के नागरिकों ने कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।

डर के साए में गुजरती है रात स्थानीय निवासी मीरा गमेती, हरजी भील ने बताया कि बस्ती में बिजली नहीं होने से शाम से ही अंधेरा पसर जाता है। खेतों में घर बने होने से हर समय पैंथर और भालू जैसे हिंसक जीवों का डर रहता है। शाम होते ही हमें मजबूरन घर में कैद होना पड़ता है। मवेशियों को भी शाम होते ही सुरक्षित स्थानों में बंधना पड़ता है, अगर बिजली हो तो पैंथर और भालू बस्ती के पास नहीं आएं।

नहीं पढ़ पाते बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के दर्जनों बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन बिजली नहीं होने से उनकी पढ़ाई चौपट होती है। दिन में स्कूल और घरों का छोटा-मोटा काम रहता है, रात को जब पढ़ाई का समय होता है तब बिजली नहीं होने से वह पढ़ाई नहीं कर पाते।

खम्भे के लिए गड्ढा भी खोदा
ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती से करीब 400 मीटर की दूरी पर बने घरों में बिजली है। ऐसे में महज तीन-चार खम्भे लगाकर यहां बिजली पहुंच सकती है। एक बार ठेकेदार आया और उसने खम्भे लगाने के लिए ग्रामीणों से गड्ढे भी खुदवाए, जो आज भी खुदे पड़े हैं लेकिन बाद में आजतक नहीं आया।

- मेरी जानकारी में ऐसी बस्ती नहीं है, फिर भी अगर किसी को बिजली नहीं मिल रही है तो कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में कनेक्शन के लिए आवेदन कर दे। हम उन्हें शीघ्र ही बिजली उपलब्ध करवा देंगे।
राहुल जोशी, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत निगम, देलवाड़ा

Published on:
22 Jul 2018 06:18 pm