राजसमंद

HOLD BACK : कुंभलगढ़ दुर्ग बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना में पुरातत्व विभाग का अडंगा

आधे मकान बन कर तैयार, आधे पड़े अधूरे, निर्माण सामग्री लेजाने एवं निर्माण करने पर रोका
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 9:42 AM IST
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,

कुंभलगढ़. गवार ग्राम पंचायत के दुर्ग परिसर में स्थित भील बस्ती के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना में भारतीय पुरातत्व विभाग ने निर्माण सामग्री लेजाने एवं निर्माण करने पर रोक लगाते हुए मकान बनाने में अडंगा लगा दिया है। सरपंच मांगीलाल मेघवाल ने बताया कि योजना के तहत पिछले तीन माह से मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। योजना में लगभग १५ आवास स्वीकृत हुए हैं। जिनमें से आधे बन कर तैयार हो गए, वहीं आधे छत लेवल तक पहुंच गए। लेकिन गुरुवार से भारतीय पुरातत्व विभाग ने निर्माण स्थल तक सामग्री लेजाने से मना करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर को दुर्ग के मुख्य द्वार रामपोल पर ही रोक लिया। वहीं निर्माण करने पर भी आनाकानी कर रहे हैं। जिससे गरीबों के मकान बनने में रोड़ा उत्पन्न हो गया है। सरपंच मेघवाल ने पूरे मामले से उपखण्ड अधिकारी को अवगत करते हुए समस्या समाधान की मांग की है।

इनका कहना...
दिन भर निर्माण सामग्री लेजाने के दौरान मुख्य द्वार पर कई बार ट्रैक्टर के अगले पहिए ऊपर उठ जाते हैं, यह देखकर दुर्घटना के डर से पर्यटकों ने विभाग में शिकायत कर दी, जिससे उच्चाधिकारियों ने निर्माण सामग्री लेजाने पर रोक लगा दी है।
भंवरलाल गमेती, फोरमैन, भारतीय पुरातत्व विभाग, कुंभलगढ़

बनेडिय़ा के खेतों में आग से चारा व बाड़ जली
रेलमगरा. क्षेत्र के बनेडिय़ा में दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। जिससे खेतों की बाड़ व चारा जल गया। बनेडिय़ा से अर्जुनगढ़ मार्ग पर नया देवरा के पास मौके पर मौजूद योगेन्द्र सिंह व सहकारी समिति व्यवस्थापक बद्रीलाल जाट ने राजसमन्द व दरीबा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ढाई बजे पहुंची दोनों दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से नाथुलाल पुत्र ऊदा के खेत पर रखा चारा जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने आग बुझाने के भरपूर प्रयास किए लेकिन विकराल आग बढ़ती गई। नाना लाल जाट, भैरूलाल गाडरी मौजूद थे।

Published on: