Rajsamand Lok Sabha Seat : राजसमंद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना नया प्रत्याशी दामोदर गुर्जर को घोषित किया है। अब दामोदर गुर्जर और भाजपा उम्मीदवार महिमा कुमारी के बीच राजसमंद में रोचक मुकाबला होगा। दामोदर गुर्जर कौन हैं जानें?
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग का समय नजदीक आ रहा है। राजसमंद लोकसभा सीट पर वोटिंग दूसरे चरण यानि की 26 अप्रैल को होगी। कांग्रेस ने राजसमंद पर अपना नया प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजसमंद से कांग्रेस ने दामोदर गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया है। ताज्जुब की बात यह रही है कि कांग्रेस ने पहले दामोदर गुर्जर को भीलवाड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया था अब उन्हें हटाकर राजसमंद सीट पर लड़ने के लिए भेज दिया है। राजसमंद सीट से लोकसभा चुनाव के इतिहास में कांग्रेस ने पहली बार संसदीय क्षेत्र से बाहरी प्रत्याशी को उतारा है। इससे पहले राजसमंद से सुदर्शन रावत को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया था। पर सुदर्शन रावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने से खुद ही इनकार कर दिया था।
राजसमंद में अब दामोदर गुर्जर का मुकाबला भाजपा की महिमा कुमारी से होगा। दामोदर गुर्जर के लिए मुकाबला का आसान नहीं होगा। वर्तमान में राजसमंद सीट की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। दामोदर गुर्जर कौन हैं जानें?
राजसमंद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दामोदर गुर्जर के बारे में जानते हैं। डॉ. दामोदर गुर्जर (64 वर्ष) रिटायर्ड आरपीएस अधिकारी हैं। वह सवाईमाधोपुर जिले के गावड़ी गांव निवासी है। दामोदर गुर्जर ने स्नातकोत्तर, पीएचडी, बीएड की पढ़ाई की है। गुर्जर जयपुर में देव मेडिकल कॉलेज एंड एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन हैं। राजस्थान पुलिस में थानाप्रभारी के रूप में भी गुर्जर सेवा दे चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर चार भाइयों में तीसरे स्थान पर है। इनके दो भाईयों में से एक भाई श्यामलाल गुर्जर भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पूर्व में राजसमंद के जिला कलक्टर रहे थे। इनके अनुज रामलाल गुर्जर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्ष 2006-07 में माण्डल उपखण्ड अधिकारी रहे।
यह भी पढ़ें - बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट, भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को दिया टिकट
दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वर्ष 2013 में दौसा से विधानसभा का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़े व हार गए थे। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में देवनारायण बोर्ड के सदस्य रहे।
यह भी पढ़ें - करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर होगा रोचक मुकाबला, भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव कौन हैं जानें