8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबला, भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव कौन हैं जानें

Karauli Dholpur Lok Sabha Seat : करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने इंदु देवी जाटव को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इंदु देवी जाटव कौन हैं जानें?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Mar 2024, 6:02 PM IST

indu_devi_jatav.jpg

Indu Devi Jatav - BJP

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने अचानक आज दोपहर में प्रत्याशी की घोषणा करके दावेदारों की धुकधुकी शांत कर दी है। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने इंदु देवी जाटव को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इंदु देवी जाटव का यह पहला लोकसभा चुनाव है। वहीं कांग्रेस ने भजनलाल जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस लोकसभा सीट पर जाटव Vs जाटव का मुकाबला होगा। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर नामांकन का कल आखिरी दिन है। इस लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।



राजस्थान में करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव कौन हैं जानें? हमारे संवाददाता के अनुसार इंदु देवी जाटव की उम्र 38 वर्ष है। वह करौली की निवासी हैं। इंदु देवी ने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। इंदु देवी का राजनीतिक सफर प्रधान के तौर पर शुरू हुआ। वह करौली पंचायत समिति में वर्ष 2015 से 2020 तक प्रधान रहीं। वह भाजपा की सदस्य हैं।



भाजपा ने मंगलवार को राजस्थान में तीसरी लिस्ट जारी की। जिसके बाद करौली-धौलपुर और दौसा में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। करौली-धौलपुर से भाजपा की इंदु देवी जाटव और कांग्रेस के भजनलाल जाटव और दौसा से भाजपा के कन्हैयालाल मीणा और कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा के बीच मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस गठबंधन पर हनुमान बेनीवाल की जबरदस्त प्रतिक्रिया, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें - नागौर से ज्योति मिर्धा ने नामांकन किया दाखिल, हनुमान बेनीवाल पर कहीं बड़ी बात, लोग चौंके