कांग्रेस ने अब तक 19 सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ कर दी है जिनमें से दो सीटें सीकर और नागौर गठबंधन के लिए छोड़ी गई है। वहीं जिन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है, उनमें अजमेर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, दौसा, भीलवाड़ा, कोटा और राजसमंद सीट है। वहीं डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर गठबंधन को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। यहां पर भारतीय आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत का दौर चल रहा था।