8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024 : नागौर से ज्योति मिर्धा ने नामांकन किया दाखिल, हनुमान बेनीवाल पर कहीं बड़ी बात, लोग चौंके

Jyoti Mirdha Files Nomination : नागौर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर हनुमान बेनीवाल पर कहीं बड़ी बात। पर जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Mar 2024, 4:32 PM IST

jyoti_mirdha.jpg

Jyoti Mirdha Files Nomination

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 27 मार्च को नामांकन की अंतिम डेट है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल व दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। इसके तहत नागौर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नागौर कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ज्योति मिर्धा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस-आरएलपी गंठबंधन के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल पर तगड़ा तंज कसा। ज्योति मिर्धा ने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को कमजोर नेता बताया है।



नागौर लोकसभा सीट से भाजपा ने ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस को अलविदा कहकर ज्योति मिर्धा भाजपा के संग आ गई थी। ज्योति मिर्धा ने लोस चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा गठबंधन के बैनर तले खड़े हुए हनुमान बेनीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पर वे हार गई थीं। इस बार ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल तीसरी बार आमने-सामने हैं। चुनाव 2014 में भी ज्योति मिर्धा, हनुमान बेनीवाल की वजह से चुनाव हारी थीं। इस चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने निर्दलीय हुंकार भरी थी। भाजपा के सीआर चौधरी ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस गठबंधन पर हनुमान बेनीवाल की जबरदस्त प्रतिक्रिया, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं