राजसमंद

हत्या के आरोपियों को महिलाओं के कपड़े पहना कर बाजार में घुमाया, देखने के लिए लोगों जमा हुई भीड़

दशहरा मेले में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को महिलाओं के कपड़े पहनाकर बाजार में पैदल घुमाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 9:27 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

देवगढ़. (राजसमंद)। दशहरा मेले में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को महिलाओं के कपड़े पहनाकर बाजार में पैदल घुमाया। तीन अक्टूबर की रात को देवगढ़ मेले में रंजिश के चलते छोटी स्वादड़ी निवासी मानसिंह उर्फ मांगूसिंह रावत की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों के बाल काटकर महिलाओं के कपड़े पहना कर थाने से लेकर रवाना हुई, जो नगर पालिका कार्यालय, अम्बेडकर सर्कल, बस स्टैंड होते हुए तीन बती चौराहा तक पहुंची, जहां से उन्हें वाहन में बैठाकर ले जाया गया। आरोपियों को देखने पूरे मार्ग में काफी संख्या में लोग खड़े हो गए।

आरोपियें को बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से नयागांव खीमाखेड़ा निवासी सुनील सिंह, राजेंद्रसिंह रावत व गजेंद्रसिंह रावत, खेड़ी खीमाखेड़ा निवासी मीठूसिंह एवं कीटो का बाड़िया निवासी कुलदीप सिंह रावत को जेल भेज दिया गया। वहीं खीमाखेड़ा निवासी सुरेंद्रसिंह रावत और राजेंद्रसिंह उर्फ राजू रावत को पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

Updated on:
9 Oct 2025, 9:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
श्रीनाथजी के दर्शन के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, ले जाना पड़ा अस्पताल

Rajsamand New Zila Pramukh : सिर्फ 6 साल का सियासी सफर, बन गई जिला प्रमुख, सुंदर देवी कीर की सफलता बनी प्रेरणा

Rajsamand Zila Pramukh : राजसमंद में 12 साल बाद कांग्रेस ने लहराया परचम, सुंदर देवी कीर को मिली जिला प्रमुख की कुर्सी

राजस्थान पंचायत चुनाव: BJP के 3 विधायकों की सियासी परीक्षा में लगा झटका, कुंभलगढ़ ने बचाई पार्टी की लाज; जानें 29 सीटों का गणित

राजसमंद पंचायत चुनाव परिणाम: लाखों फॉलोअर्स वाली कांग्रेस की निहारिका राव ने नंगे पैर गांव-ढाणी में मांगे थे वोट, दर्ज की शानदार जीत