राजसमंद

FOLLOWUP : यातायात सलाहकार की लठ से पीट पीट कर हत्या करने पर दो आरोपित हिरासत

पुलिस कर रही पूछताछ
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 8:13 AM IST
rajsamand latest news,Bhim news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news. rjasamand,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,

राजसमंद. भीम थानान्तर्गत शक्करगढ़ में पेट्रोल पम्प के पास यातायात सलाहकार की लठ से पीट पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम तक दो आरोपित को हिरासत में ले लिया, जबकि दो आरोपित मां-बेटा अब भी फरार है। हिरासत में लिए आरोपितों द्वारा पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है, मगर आरोपितों ने हत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिए। पुलिस घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शी युवकों के साथ पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कार्मिकों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार रोड़ा, नोखा (बीकानेर) निवासी बनवारीलाल (32) पुत्र गेनाराम विश्नोई की 1 मई की रात साढ़े 11 बजे लठ से पीट पीट कर हत्या के मामले में शक्करगढ़ निवासी रमेश सालवी सहित दो आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों से हत्या को लेकर समग्र पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है, मगर अभी तक हत्या को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। दूसरी ओर पुलिस दल शक्करगढ़ पहुंचा, जहां आस पास के होटल व ढाबों पर कार्यरत कार्मिकों और पेट्रोल पम्प पर कार्य करने वाले कार्मिकों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। लठ के वार से क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस ने जब्त कर थाने में ले आए।

द्वेषता की बात नहीं आई सामने
मृतक यातायात सलाहकार बनवारीलाल एवं हत्या के आरोपित मुकेश गर्ग के बीच पुरानी रंजिश या द्वेषता की बात सामने नहीं आई। चुकिं बनवानी व उसका भाई पप्पुलाल भी ढाबा संचालक है और आरोपित भी ढाबे का संचालक है, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि आपसी मनमुटाव या कोई द्वेषता हो सकती है।

हिरासत में लिए दो आरोपित
शक्करगढ़ के पास यातायात सलाहकार की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जिनसे हत्या को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। अभी तक हत्या की मुख्य वजह सामने नहीं आ पाई।
लाभूराम विश्नोई, वृत्त निरीक्षक पुलिस थाना भीम

Published on: