राजसमंद

अब बजरी माफियाओं ने यहां पुलिस पर डम्पर चढ़ाने का किया प्रयास, दो गिरफ्तार

: पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने, बजरी का अवैध परिवहन करने का मामला किया दर्ज : बीच रोड पर बजरी खाली कर भागते आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2024, 10:58 AM IST
Feature image

राजसमंद. कांकरोली थाना पुलिस पर गश्त के दौरान बजरी माफियाओं ने डम्पर का प्रयास किया। पुलिस से बचने के लिए डम्पर को बीच रोड पर खाली करने के आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बार गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। कांकरोली थाना प्रभारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को नाकाबंदी के दौरान मोही की तरफ से बिना नम्बर का एक डम्पर आ रहा था। इस पर पुलिस ने उसे हाथ देकर और टॉर्च से रूकने का इशारा किया। इस पर डम्पर चालक ने डम्पर को तेजगति से चलाकर पुलिस पर डम्पर चढ़ाने का प्रयास कर डम्पर को हाईवे से शांति कॉलोनी तक भगाने लगा। इस पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान आसोटिया बाग के निकट एक सफेद कार बीच में आ गई। उक्त कार को मोही निवासी विपुल खटीक चला रहा था। उसमें किशनलाल खटीक बैठा हुआ था। कार चालक ने डम्पर का पीछा कर रही पुलिस के वाहन के आगे कार लगा दी। इसके पश्चात उसने डम्पर चालक को हरिउस्ताद के नाम से सम्बोधित कर बजरी का डम्पर खाली करने को कहा। इस पर डम्पर चालक ने बजरी को रोड पर ही खाली कर दी। इससे रास्ता अवरूद्ध हो गया और कार चालक एवं डम्पर लेकर भाग छूटे।

पुलिस ने किया डिटेन

पुलिस ने वांछित अभियुक्तों तलाशी/गिरफ्तारी के लिए वांछित चालक हरिराम को डिटेन किया। पुलिस के पूछताछ करने पर बताया कि मालिक किशनलाल व उसके पुत्र विपुल के कहने पर नाकाबंदी तोडकऱ डम्पर लेकर भगाकर ले गया। कार में विपुल व किशनलाल दोनों थे। जिस पर किशनलाल को डिटेन किया गया। पुलिस ने उक्त मामले में डम्पर चालक हरिराम भील निवासी गुडली एवं कार में सवार राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व डम्पर के मालिक किशनलाल खटीक निवासी मोही को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मोही निवासी विपुल खटीक बनास नदी से अवैध बजरी की तस्करी करता है। उन्होंने बताया कि इसने कुछ दिन पूर्व खनिज विभाग की टीम पर भी डम्पर चढ़ाने का प्रयास किया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विपुल की तलाश कर रही है।

Updated on:
14 Jul 2024, 10:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजसमंद में ग्रीन पटाखों की बिक्री को मिलेगी अनुमति, सुरक्षा मानकों के बाद ही आवंटित होंगी अस्थायी दुकानें

तालाबों को मिलेगी गंदे पानी से मुक्ति, 5 जगह लगेंगे एसटीपी प्लांट, कुंडेली बांध, राघव सागर को प्रदूषण से बचाने की तैयारी

द्वारकाधीश मंदिर में 8 को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव,मंदिर में तैयारियां पूरी

बेघरों के नाम पर आवास, फ्लैट से किराए की कमाई, 40% से ज्यादा फ्लैटों में किराएदार, नौ साल बाद भी अधूरा प्रोजेक्ट

सिक्स पैक नहीं, मिट्टी में पसीना बहाने से बनता है पहलवान! 65 साल के उस्ताद युवाओं को सिखा रहे दांव-पेच