Rajasthan News : देवगढ़। राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले गोरमघाट की प्रकृति को निहारने आए एक दंपती जोगमंडी पुलिया पर सेल्फी ले रहे थे, तभी कामलीघाट से मारवाड़ जा रही ट्रेन के आ गई। ऐसे में आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए दंपती ने पुलिया से छलांग लगा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर दोनों को उसी ट्रेन से फुलाद रेलवे स्टेशन लेकर गए, जहां से एम्बुलेंस से सिरीयारी एवं वहां से सोजत हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में वहां से जोधपुर रैफर किया गया।