राजसमंद

प्रदेश के इस शहर में छतों पर घूमता है पैंथर…देखें वीडिय़ो

धोईंदा स्थित रैगर मोहल्ले स्थित मकानों की छतों पर पैंथर घूमता दिखाई दिया। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। सूचना वन विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया है।
less than 1 minute read
प्रदेश के इस शहर में छतों पर घूमता है पैंथर...देखें वीडिय़ो
प्रदेश के इस शहर में छतों पर घूमता है पैंथर...देखें वीडिय़ो

शहर के धोईंदा स्थित रैगर मोहल्ले में शुक्रवार रात्रि को पैंथर घरों की छतों पर घूमता दिखाई दिया। शनिवार को सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में पैंथर घरों की छतों पर घूमता हुआ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के कार्मिकों मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाका होने के कारण हो सकता है कि पैंथर यहां आ गया हो। यहां पर गश्त भी लगाई गई है। वन विभाग के उप वन संरक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्मिकों को गश्त के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पैंथर की आवाजाही आमबात है। पैंथर कई बार गौवंश का शिकार भी करता है। इसके कारण ग्रामीणों ने कई बार पिंजरे भी रखवाए गए। लेकिन पैंथर पिंजरे में पकड़ में नहीं आते हैं।

Updated on:
24 Dec 2023 11:31 am
Published on:
24 Dec 2023 11:31 am