राजसमंद

राजस्थान में 1 जुलाई से किसान के बच्चों की पूरी शिक्षा होगी फ्री, भजनलाल सरकार की नई योजना

Farmers Children Education Free : मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना से आया नया अपडेट। अब राजस्थान सरकार गरीब किसानों के बच्चों को देगी मुफ्त शिक्षा। केजी से यूजी तक किसान बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। राजस्थान सरकार की यह योजना एक जुलाई से लागू होगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2024, 2:41 PM IST
Rajasthan 1 July Farmers Children Entire Education will be Free Bhajanlal Government New Scheme
राजस्थान में 1 जुलाई से किसान के बच्चों की पूरी शिक्षा होगी फ्री

Farmers Children Education Free : अगर आप एक गरीब किसान हैं और आप अपने बच्चों की पढ़ाई को किसी कारणवश जारी नहीं रख पा रहे, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राजस्थान सरकार ने गरीब किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश राज्य के बंटाईदार किसान से लेकर लघु सीमांत किसान, खेती किसान, श्रमिक किसानों के बच्चों को KG कक्षा से लेकर PG तक की शिक्षा एकदम नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। वह किसी भी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में ही नहीं छोड़े और अपने पैरो पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सके।

1 जुलाई से शुरू होगी नई योजना

इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। जिसके बाद आप सभी इच्छुक आवेदक इस योजना के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन किए जाने के बाद राजकीय निधि कोष की देय राशि माफ कर दी जाएगी। कॉलेज आयुक्तालय ने बालिकाओं की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए आयुक्तालय ने ये कदम उठाया है ताकि सभी वंचित वर्गों तक शिक्षा सुलभ उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें -

योजना का मुख्य उदेश्य

1- बटाईदार किसान से लेकर अल्प आय वर्ग लघु सीमांत किसान और खेती किसान एवं श्रमिक किसानों के बच्चों को केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त।
2- गरीब किसान के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना।
3- योजना का मुख्य उदेश्य गरीब किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा देकर शिक्षित करना।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत…

- आवेदक का आधार कार्ड
- माता-पिता की आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- खेती के कागज
- वोटर आईडी कार्ड
- नरेगा, जॉब कार्ड
- उज्वला योजना में चयनित
- राज्य सरकार में अन्य योजना में पंजीकृत
- उस गांव या क्षेत्र का राशन कार्ड, राजस्थान का मूल निवासी होना

योजना के लिए आवेदन प्रकिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप किसी स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेते हैं, तब आपको फॉर्म भरते समय जो शपथ पत्र दिया जाएगा। उसको स्कूल एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास ऑफलाइन मॉड पर जमा करवाएं। जिसके बाद आपकी प्रत्येक फीस माफ कर दी जाएगी। ऐसे में गरीब किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई एकदम फ्री हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
10 Jun 2024, 2:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Result : भीम पंचायत समिति क्षेत्र में आए कई दिलचस्प रिजल्ट, कहीं पति के बाद पत्नी तो कहीं बहू बनी सरपंच

राजसमंद में ग्रीन पटाखों की बिक्री को मिलेगी अनुमति, सुरक्षा मानकों के बाद ही आवंटित होंगी अस्थायी दुकानें

तालाबों को मिलेगी गंदे पानी से मुक्ति, 5 जगह लगेंगे एसटीपी प्लांट, कुंडेली बांध, राघव सागर को प्रदूषण से बचाने की तैयारी

द्वारकाधीश मंदिर में 8 को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव,मंदिर में तैयारियां पूरी

बेघरों के नाम पर आवास, फ्लैट से किराए की कमाई, 40% से ज्यादा फ्लैटों में किराएदार, नौ साल बाद भी अधूरा प्रोजेक्ट