PMKisan Samman Nidhi : खुशखबर। नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी के इस फैसले से राजस्थान के 57 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई। पूरे देश में इस फैसले से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा। पीएम किसान निधि योजना में लगभग 20,000 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। 28 फरवरी को केंद्र सरकार ने 16वीं किस्त जारी की थी।