राजसमंद

Rajsamand Accident: कार-बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, गंभीर हालत में घायल महिला रेफर

राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2026, 9:06 PM IST
Rajsamand Accident
Rajsamand Accident: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (फोटो-पत्रिका)

राजसमंद। जिले के भीम क्षेत्र में रविवार शाम कार-बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में घायल महिला को रेफर किया गया है। वहीं इसी क्षेत्र में एक अन्य हादसे में टोंक निवासी दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और शवों को मोर्चरी में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, आमनेर गांव निवासी वीरम सिंह पुत्र टीकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुत्र घीसा सिंह और संतोष देवी पत्नी घीसा सिंह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से भीम की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भीम-आसींद राजमार्ग पर संभूरिया चौराहे के पास सामने से आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एएसआई अमर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए भीम उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद वीरम सिंह और धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष देवी की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

यह वीडियो भी देखें :

हाईवे पर पलटी कार, दो लोग घायल

इसी दिन एक अन्य सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदारण कुकरखेड़ा के पास हुआ। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में टोंक निवासी अवनीश कुमार पुत्र बाबूलाल और गुलाबपुरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र भेरूलाल घायल हो गए। दोनों घायलों को भीम उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अवनीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जबकि अरविंद कुमार का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

पुलिस जांच में जुटी

एएसआई अमर सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संभूरिया चौराहे के पास हुए हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, दो लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Updated on:
21 Jun 2026, 9:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे