राजसमंद

राजसमंद झील का जल स्तर 28.40 फीट हुआ, पूर्ण गेज है 30 फीट

24 साल के लंबे इंतजार के बाद राजसमंद झील ने अपनी ऐतिहासिक भव्यता फिर दिखा दी है।

less than 1 minute read
Rajsamand Jheel

राजसमंद. 24 साल के लंबे इंतजार के बाद राजसमंद झील ने अपनी ऐतिहासिक भव्यता फिर दिखा दी है। झील का जलस्तर 28.20 फीट तक पहुंच गया है और अब यह छलकने की स्थिति में है। ऐरिगेशन गार्डन से लेकर वासोल रोड तक झील की रपट बन चुकी है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर बाडियावाला की ओर बहने लगा है। कभी ऐसा भी दौर था जब यह झील पूरी तरह सूख गई थी, लेकिन आज यहां की लहरें इतिहास को दोहरा रही हैं।

इतिहास का पुनर्जीवन

निर्माण: राजसमंद झील का निर्माण 1676 में महाराणा राजसिंह ने अकाल राहत कार्यों के तहत कराया था।

विशेषता: यह एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित मीठे पानी की झील मानी जाती है।

दुर्लभ क्षण: 44 साल बाद 2017 में मंदिर के आंगन तक पानी पहुंचा है। आखिरी बार 1994 में झील का जलस्तर 28.5 फीट हुआ था, लेकिन तब पानी केवल मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा था।

जलस्तर बढ़ने की गति

तिथिजलस्तर (फीट)
24 अगस्त 202520.35
6 सितम्बर 202525.50
13 सितम्बर 202528.20
14 सितम्बर 202528.40

कब-कब छलकी झील?

वर्षस्थिति
1973पहली बार छलकी
201744 साल बाद दूसरी बार छलकी
2023तीसरी बार छलकी
2025चौथी बार छलकने की कगार पर

झीलों और तालाबों का जलस्तर (13 सितम्बर 2025)

तालाब/झीलपूर्ण गेज (फीट)वर्तमान गेज (फीट)
राजसमंद झील30.0028.20
नंदसमंद32.0032.00
चिकलवास64.0064.00
बाघेरी नाका32.8032.80
कुण्डली16.0016.00
काला भाटा18.0018.00
नीमझर23.0023.00
कुंठवा वीयर14.7614.76
सांसेरा11.0011.00
भीम रपट3.503.50
भराई17.0015.80
मनोहर सागर11.0011.00
भोपाल सागर19.0019.00
स्वरूप सागर8.0019.00
खण्डेल8.506.50
देहरिया7.506.00
लक्ष्मी सागर9.501.00
आगरिया14.0014.00
माताजी का खेड़ा21.007.80
Published on:
14 Sept 2025 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर