भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा हाल ही में किए गए ड्राइव टेस्ट (DriveTest) में निजी दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, जियो और वीआई ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।
मधुसूदन शर्मा
राजसमंद. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा हाल ही में किए गए ड्राइव टेस्ट (DriveTest) में निजी दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, जियो और वीआई ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। यह परीक्षण उदयपुर और राजसमंद जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में किया गया, जिसमें वॉयस कॉल की गुणवत्ता, कॉल ड्रॉप दर और डेटा स्पीड सहित कई पैरामीटर मापे गए।
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CallSetupSuccessRate) में एयरटेल और जियो दोनों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। यानी इन नेटवर्क्स पर की गई हर कॉल सफलतापूर्वक जुड़ी। वहीं बीएसएनएल इस श्रेणी में सबसे कमजोर साबित हुआ।
ट्राई की टीम ने राजसमंद जिले में निम्नलिखित स्थानों पर ड्राइव टेस्ट किया —
इन स्थानों पर नेटवर्क कवरेज, कॉल स्थिरता और डेटा ट्रांसमिशन क्षमता का परीक्षण किया गया।
ट्राई (TRAI) का कहना है कि यह परीक्षण उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा सुनिश्चित करने और कंपनियों को अपनी तकनीकी कमजोरियाँ सुधारने के लिए प्रेरित करने हेतु किया गया। रिपोर्ट की प्रति चारों प्रमुख सेवा प्रदाताओं एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल को भेज दी गई है। ट्राई का लक्ष्य है कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में सेवा गुणवत्ता मानक (Quality of Service Standards) का समान स्तर सुनिश्चित किया जाए।
पूरी विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट : www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। जो उपभोक्ता या संस्थाएं स्थानीय विवरण जानना चाहती हैं, वे ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, कॉल सेटअप सक्सेस रेट (Call Setup Success Rate) में एयरटेल और जियो दोनों ने 100% अंक हासिल किए। यानी इन नेटवर्क्स पर की गई हर कॉल सफलतापूर्वक जुड़ी। वहीं बीएसएनएल इस श्रेणी में सबसे कमजोर साबित हुआ।
| संकेतक | एयरटेल | बीएसएनएल | जियो | वीआई |
|---|---|---|---|---|
| कॉल सेटअप सक्सेस रेट (%) | 100.00 | 96.62 | 100.00 | 98.06 |
| कॉल सेटअप टाइम (सेकंड) | 1.75 | 3.27 | 0.53 | 1.50 |
| ड्रॉप कॉल रेट (%) | 0.00 | 2.00 | 0.00 | 0.25 |
| कॉल ब्लॉक रेट (%) | 0.75 | एनए | 1.24 | 1.25 |
| औसत एमओएस स्कोर (1–5) | 4.05 | 2.36 | 3.83 | 4.49 |
जियो ने डेटा सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। डाउनलोड और अपलोड स्पीड दोनों में जियो ने अन्य सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।
| संकेतक | एयरटेल | बीएसएनएल | जियो | वीआई |
|---|---|---|---|---|
| औसत डाउनलोड स्पीड (Mbps) | 154.32 | 3.91 | 346.02 | 39.52 |
| औसत अपलोड स्पीड (Mbps) | 29.45 | 3.17 | 37.90 | 13.54 |
| लेटेंसी (मिलीसेकंड) | 18.10 | 43.50 | 12.30 | 29.85 |