राजसमंद

सड़क हादसा.. बेकाबू कार तीन बार पलटी, दो घायल

फोरलेन पर सोनियाणा चौराहा पर दुर्घटना  
less than 1 minute read
Apr 23, 2019
car accident
सड़क हादसा.. बेकाबू कार तीन बार पलटी, दो घायल

कुंवारिया/राजसमंद
भीलवाडा-राजसमंद फोरलेन पर सोनियाणा चौराहा के पास मंगलवार दोपहर एक बेकाबू कार सडक़ पर तीन बार पलट गई। इसके बाद कार ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और डिवाइडर पर चढ़ गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

क्रेन से वाहनों को हटावाया
हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फोरलेन पेट्रोलिंग की ओर से रामचन्द्र सुवालका और एम्बुलेंस चिकित्साकर्मी भी घटनास्थल पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया और क्रेन से वाहनों को हटावाया गया।

ये हुए हादसे में घायल
पुलिस के अनुसार हादसे में आकोदिया का खेड़ा निवासी बद्री लाल पुत्र प्रताप गुर्जर गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा कार सवार पोटला भीलवाडा निवासी दीपक पुत्र सुरेशचन्द्र खोईवाल को भी चोटे आई हैं।

Published on:
23 Apr 2019 09:22 pm