राजसमंद

Rajsamand: आवेदन लिए-चयन तिथि ही तय नहीं; स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में नियुक्ति पर असमंजस

eacher Recruitment Delay: राजस्थान में संचालित 134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 3 माह बाद भी अटकी हुई है।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Teacher Recruitment Delay: राजस्थान में संचालित 134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 3 माह बाद भी अटकी हुई है। शिक्षा विभाग ने 14 से 23 जनवरी तक शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन तो ले लिए, लेकिन अब तक न तो लिखित परीक्षा और न ही साक्षात्कार की तिथि तय की गई है। इससे आवेदन करने वाले शिक्षकों और कार्मिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर कार्यालय के निदेशक की ओर से राजस्थान सिविल सेवा (अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कार्मिकों की नियुक्ति के लिए विशेष चयन और सेवा की विशेष शर्तें नियम 2023 के तहत राज्य के 27 जिलों में संचालित 134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों में चयन के लिए आवेदन मांगे गए थे।

ये भी पढ़ें

Jaipur: ई-रिक्शा पर QR का डिजिटल ट्रैप, एक जुलाई से जोन से बाहर निकले तो कार्रवाई

इन पदों पर होगी नियुक्ति

प्राचार्य, अध्यापक, लेवल-वन, प्राध्यापक, गाड़ी सहायक ग्रेड तृतीय, वरिष्ठ अध्यापक, कंप्यूटर लैब इंचार्ज, वरिष्ठ सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय और कनिष्ठ सहायक सहित कई पद शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया था कि इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
लेकिन आवेदन लिए जाने के 3 माह पूरे होने के बाद भी यह तय नहीं हो सका है कि चयन किस माध्यम से होगा और प्रक्रिया कब शुरू होगी। नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जबकि स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी आरंभ हो चुकी है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर

कार्मिकों का कहना है कि शिक्षक और अन्य पद खाली रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। स्कूलों में शैक्षणिक कार्य शुरू होने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रहने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में देरी से न केवल स्कूलों का संचालन प्रभावित हो रहा है, बल्कि पात्र कार्मिक भी अनिश्चितता में हैं।

जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग

शिक्षक संघ रेस्टा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए हुए तीन माह हो चुके हैं। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए चयन प्रक्रिया जल्द शुरू कर शिक्षकों और अन्य कार्मिकों की पदस्थापना की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें

Jaipur: प्रीमियम ट्रेनों में नए कैटरिंग नियम; एक PNR पर सबके लिए खाना लेना अनिवार्य, यात्रियों ने बताया ‘अनफेयर’
Also Read
View All