राजसमंद

जोधपुर के युवक का राजसमंद में काटा गुप्तांग : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राजसमंद जिले के नाथाजी का गुड़ा (झीलवाड़ा) में की घटना
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,
जोधपुर के युवक का राजसमंद में काटा गुप्तांग : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राजसमंद. जोधपुर के एक युवक का राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के नाथाजी का गुड़ा (झीलवाड़ा) में ३ व ४ जुलाई की दरमियानी रात में किन्नरों के साथ कुछ अन्य युवकों ने मिलकर एक युवक को अत्यधिक शराब पिलाने व बेहोश कर गुप्तांग काट दिया। दूसरे दिन बुधवार दोपहर तक होश आया, तो छिपते छुपाते हुए रात नौ बजे चारभुजा थाने पहुंचा, जहां से गंभीर हालत में उसे आरके जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। लहुलूहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसका गुरुवार सुबह ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। दूसरी ओर, पीडि़त की रिपोर्ट के बाद चारभुजा पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी और कुछ संदिग्ध किन्नर व युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार जोधपुर हाल कामलीघाट (देवगढ़) निवासी २२ वर्षीय युवक लहुलूहाल हालत में ंबुधवार रात नौ बजे चारभुजा थाने पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी चेतराम द्वारा उसकी प्राथमिक रिपोर्ट लेने के साथ ही उसे आरके जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां रात से ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया। एएसआई चेतराम ने बताया कि पीडि़त ने रिपोर्ट दी कि नाथाजी का गुड़ा में किन्नर ममताबाई के घर कोई कार्यक्रम था, जिसके तहत वह कामलीघाट से वहां गया। रात को कुछ किन्नर व अन्य लोग शराब पी रहे थे, मगर वह शराब नहीं पीता। रात करीब ग्यारह बजे आरोपितों ने जबरन हाथ- पैर व मुंह पकडक़र उसे शराब पिला दी। अत्यधिक शराब पिलाने के बाद करीब बारह बजे उसे सोने के लिए कह दिया। उसके बाद आधी रात के बाद आरोपितों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और नितम्ब पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया। इसके साथ ही वह बेहोश हो गया, जिसे दूसरे दिन ४ जुलाई सुबह होश आया। सुबह उठा, तो मकान का दरवाजा भी बाहर से बंद मिला। फिर खुद छुपते छिपाते हुए वह बच कर वहां से भाग निकला और उसके बैग से नकद रुपए व मोबाइल भी आरोपित चुरा ले गए। इस पर पीडि़त ने राहगीरों की मदद से जोधपुर में उसके भाई को सूचित किया और जोधपुर से भाई के आने के बाद पीडि़त थाने पहुंचा, जहां से उसे अस्पताल पहुंच गए।


रिपोर्ट आई, जांच की जा रही
युवक के गुप्तांग काटने की रिपोर्ट आई है, मगर उसकी वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है कि आखिर सच्चाई क्या है। इसको लेकर पुलिस द्वारा गहन जांच पड़ताल की जा रही है
भंवरलाल, थाना प्रभारी चारभुजा

Published on:
05 Jul 2018 11:41 am