रामपुर

अस्पताल जाकर खाना खिलाने वाले चेयरमैन और उनके परिवार को किया गया क्वारंटाइन

Highlights . कोरोना पॉजिटिव को खिलाने जाते थे खाना. टांडा नगर पालिका चेेयरमैन समेत उनके घर के 21 सदस्यों को किया गया क्वारंटाइन
less than 1 minute read
quarntine.jpg

रामपुर। जिला प्रशासन ने नगरपालिका टांडा चैयरमेन और उनकी पत्नी एवं बच्चों समेत 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। उन्हीं के मकान में क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही एरिया को भी सील कर दिया गया है। टांडा चेयरमैन अपने परिवार के 21 सदस्यों के साथ 14 दिन के लिए अपने घर में ही रहेंगे। पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस के जवानों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस गौरव कुमार ने बताया कि नगरपालिका टांडा चेयरमैन 11 लोगों को रोजाना सीएचसी में जाकर खाना खिलाते थे। पुलिस ने सभी 11 लोगो को जब टांडा सीएचसी में भर्ती कराकर जांच कराई तो पाँच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले टांडा चेयरमैन ने रोजाना सीएचसी में जाकर 11 लोगों को खाना खिलाते थे। गंभीरता से लेते हुए उनके पूरे परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।

दिल्ली जमात से कुछ लोग हल्द्वानी के 13 लोगों के सम्पर्क में आये। 11 लोगों को टांडा पुलिस ने पकड़कर सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें पॉच पॉजिटिव आए। दो लोग इनके साथी रुद्रपुर पुलिस ने पकड़े। जिनमे से एक पॉजिटिव पाए गए। उनका उपचार किया जा रहा है। बाकी 6 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। सीओ स्वार धर्मपाल सिंह ने बताया कि किसी को भी जिले की सीमा से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।

Updated on:
11 Apr 2020 05:01 pm
Published on:
11 Apr 2020 05:00 pm
Also Read
View All
Supreme Court Contempt: सुप्रीम कोर्ट की ‘लक्ष्मण रेखा’ पार कर रही योगी सरकार? जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ गरजे चंद्रशेखर आजाद

‘अगर किसी यादव के नाम पर यूनिवर्सिटी होती, तो सपा सड़क पर उतर आती’, जौहर यूनिवर्सिटी एक्शन पर भड़के वारिस पठान

‘कोर्ट का रुख करेंगे आजम खान?’ जौहर यूनिवर्सिटी के बुलडोजर एक्शन की खबरों के बीच क्या बोली पत्नी तंजीम फातिमा

आजम की जौहर यूनिवर्सिटी पर अखिलेश का पलटवार, बोले- भाजपा को शिक्षा में भी सांप्रदायिकता दिखती है

आजम खान के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, जौहर यूनिवर्सिटी पर क्या बोले अमीक जामेई