गाजियाबाद। देशभर में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लगातार सोशल डिस्टेंस बनाए जाने की अपील की जा रही है। उसी दौरान गाजियाबाद की सब्जी मंडी का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो हजारों लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। लगातार लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।