रामपुर

दिल्ली में युवती की हत्या का आरोपी रामपुर से गिरफ्तार, नेहा को पांचवीं मंजिल से धक्का देने का आरोप

Rampur News: दिल्ली के ज्योति नगर में 19 वर्षीय नेहा की हत्या के आरोपी तौफीक को यूपी के टांडा से गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Jun 24, 2025
दिल्ली में युवती की हत्या का आरोपी रामपुर से गिरफ्तार | Image Source - Social Media

Accused of murder of girl in Delhi arrested from Rampur: दिल्ली के ज्योति नगर में 19 वर्षीय युवती नेहा की हत्या के मामले में आरोपी तौफीक को रामपुर के टांडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।

पांचवीं मंजिल से धक्का देकर की गई हत्या

घटना दिल्ली के ज्योति नगर इलाके की है, जहां आरोपी तौफीक ने नेहा को कथित रूप से पांचवीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने लगाया जानबूझकर हत्या का आरोप

नेहा के परिवार ने आरोप लगाया है कि तौफीक ने जानबूझकर उसे धक्का दिया। घटना के दौरान नेहा के पिता को भी धक्का दिया गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई है।

टांडा का निवासी है आरोपी तौफीक

आरोपी तौफीक उत्तर प्रदेश के टांडा कस्बे के मोहल्ला मस्जिद खाम का निवासी है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और दो भाइयों में सबसे बड़ा है। दिल्ली पुलिस ने तौफीक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Also Read
View All

अगली खबर