रामपुर

Video: रामपुर पहुंचे अमर सिंह, कहा- आजम के लंगोट…

रामपुर लोकसभा सीट पर जया प्रदा के समर्थन में करेंगे जनसभा मीडिया से भी मुखातिब होंगे राज्‍यसभा सांसद गुरुवार को ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्‍ट कर किया ऐलान

2 min read
Apr 19, 2019

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को पारा और गरम हो जाएगा। सपा नेता व गठबंधन के उम्‍मीदवार आजम खान के एक और बड़े दुश्‍मन अमर सिंह गुरुवार रात को रामपुर पहुंच गए। शुक्रवार यानी आज वह मीडिया से मुखातिब होंगे। बताया जा रहा है क‍ि वह भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में स्वार और रामपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले अमर सिंह ने गुरुवार केा अपने ट्वि‍टर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट कर इसका ऐलान किया।

यह कहा अमर सिंह ने

रामपुर में एंट्री से पहले राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने अपने टव‍िटर हैंडल पर वीडियो पोस्‍ट कर कहा, शारीरिक बीमारी आती और जाती है। इससे कोई अछूता नहीं है। जीवन का उतार-चढ़ाव सामान्‍य बातें हैं। 15 दिन आईसीयू में रहने के बाद व स्‍वस्‍थ होने के बाद मैं मानसिक रूप से बीमार आजम खान की खोज खबर लेने आ रहा हूं। मैं आ रहा हूं आजम के लंगोट प्रेम की पूरी तहकीकात करने। नारी शक्ति के प्रति उसकी गिरी हुई मानसिकता का इलाज करने मैं रामपुर आ रहा हूं। उसने बीमार अमर सिंह का बहुत मजाक उड़ाने की कोशिश की। मैं आ रहा हूं आजम तुमसे मिलने, वह जो सदैव बीमार है। वह भारत में रहता है और पाकिस्‍तान की गाता है। भारत माता को डायन कहता है और वंदेमातरम् कहने से परहेज करता है। ऐसे आजम की खबर लेना और उसे धराशाई करना है। रामपुर ही नहीं देश के हर मतदाताओं को ऐसे लोगों को चिह्न‍त करके उनको मिटाकर मोदी जी के नेतृत्‍व में एक आदर्शवादी भारत का निर्माण करना है।

यह है कार्यक्रम

बताया जा रहा है क‍ि अमर सिंह गुरुवार रात को रामपुर पहुंच गए हैं। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे पत्रकारों के सवालों के जवाब देंगे। इसके बाद वह स्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर शाम को ज्वालानगर स्थित राममनोहर लोहिया पार्क में भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा के समर्थन में जनसभा करेंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
19 Apr 2019 10:34 am
Published on:
19 Apr 2019 09:31 am
Also Read
View All