रामपुर

#CAA Protest: आजम खान के गढ़ में 21 दिसंबर को बंद का आहवान, ईदगाहों पर जुटेंगे हजारों लोग

Highlights: -इसे सफल बनाने के लिए हाफिज साहब की दरगाह पर गुरुवार को एक बैठक का आयोजन हुआ -जिसमें शहर के इमाम मुफ्ती महबूब अली ने कहा कि ईदगाह पर लोग जमा होंगे -सभी लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शंतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2019, 12:54 PM IST
images.jpeg

रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA Protest) के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं अब इस कड़ी में उलेमाओं ने 21 दिसंबर को रामपुर बंद का आहवान किया है। जिसके चलते जिले भर के हजारों लोग ईदगाह शाहबाद गेट स्थित मैदान में जमा होंगे।

वहीं इसे सफल बनाने के लिए हाफिज साहब की दरगाह पर गुरुवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के इमाम मुफ्ती महबूब अली ने कहा कि ईदगाह पर लोग जमा होंगे। तहसीलों में भी ईदगाहों पर ही लोग जमा होंगे और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शंतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। हमारा संविधान हमें अपनी बात कहने की इजाजत देता है। हर इंसाफ पसंद इंसान को जुल्म व नाइंसाफी के खिलाफ आवाज ए हक बुलंद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह शांतिपूर्वक होने वाले प्रदर्शन के लिए कड़ी निगरानी करें और शरारती तत्वों के नापाक इरादों को पूरा न होने दें। हमने हमेशा से ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग किया है। इसके साथ ही तमाम मुफ्ती मौलाना लोगों को सम्बोधित करके केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन भेजेंगे। जिसमें वह इस बिल को वापस लेने की मांग करेंगे। जिसको लेकर मुफ़्ती मौलाना ने तीन दिन पहले ही जिले के कलेक्टर आंजनेय कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता को लिखित पत्र और उनके साथ बैठ की है।

प्रदर्शन में शामिल हुए आजम खान

वहीं सपा के प्रदेशव्यापी आहवान पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर रामपुर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसमें सांसद आजम खान भी पहुंचे। जिन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून की स्थिति बहुत खराब है। आम आदमी महंगाई के कारण परेशान हैं। लोग आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं।

Updated on:
20 Dec 2019, 12:54 PM IST
Published on: