गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर देश के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। वेस्ट यूपी के सहारनपुर (Saharanpur), मेरठ (Meerut), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), संभल के बाद अब शामली में भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।