बिजनौर। सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) का देश में जमकर विरोध हो रहा है। जिसके चलते कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद (Internet Seva) कर दी गई है और धारा 144 (Section 144) भी लगा दी गई है। इस कड़ी में बिजनौर (Bijnor) में नागरिक संशोधन कानून (Citizen Amendment Act) का विरोध करने के लिए गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं (Samajwadi Party) ने पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले गई।