मेरठ। मेरठ में आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे तड़के थाना भावनपुर क्षेत्र के जेई गांव में व्यापारी (Trader) के आवास और प्रतिष्ठान पर एक साथ छापा (Raid) मारा। व्यापारी का नाम बांके लाल गोपी चंद है। सुबह 6 बजे जब सात सदस्यीय टीम गांव पहुंची और व्यापारी के घर को घेरा तो हड़कंप मच गया। आयकर टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर भी छापेमारी की है।