रामपुर

चेकिंग पर निकले रामपुर एसपी शगुन गाैतम पर कार चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे

Highlights रामपुर एसपी शहर में चेकिंग कर रहे थे इसी दाैरान एक युवक ने उनकी ओर तेजी से कार दाैड़ा दी। इस घटना में वह बाल-बाल बचे
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 8:07 PM IST
img-20200601-wa0026.jpg
police

रामपुर । लॉकडाउन-5 में चेकिंग पर निकले एसपी रामपुर ( SP rampur ) शगुन गौतम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है।

साेमवार काे एसपी शगुन गाैतम और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ नगर के चौराहों पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को एसपी ने खुद रुकने का इशारा किया ताे कार चला रहे युवक ने पहले ताे कार को धीमा किया लेकिन अगले ही पल तेजी से दाैड़ा दिया। इस घटना में एसपी बाल-बाल बचे। पुलिस ने कार चालक काे गिरफ्तार कर लिया है

माैके पर खड़े पुलिसकर्मियों ( rampur police ) ने कार का पीछा किया ताे चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने घटना के करीब एक घंटे बाद कार चालक काे हिरासत में ले लिया। पूरी कार की तलाशी ली गई लेकिन कार में काेई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। कार स्वामी ने अपने बेटे की गलती मानकर एसपी से छमा मांगी इसके बाद एसपी ने सिटी कोतवाली काे इस मामले की जांच दे दी ।

कोतवाली प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जवाहरनगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ इस मामले कार्रवाई की जा रही है। उन्हाेंने यह भी बताया कि, नगर के मुख्य चौराहों पर कई वाहन चालकों पर कार्येवाही की गई है ।जबकि दर्जनों लोगों से जुर्माना बसूलता गया है। जिसने मास्क नही लगाया उससे भी जुर्माना बसूला है यातायात के उलंघन करने पर भी कार्येवाहियाँ की जा रही है।


एसपी शगुन गौतम बोले

में काले रंग की होंडा सिटी कार को रोक रहा था पर कार चलाने वाले युवक ने कार रोकने के बजाए तेज स्पीड कर दी। हमारी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया है। गाड़ी को कब्ज़े में लेकर लॉकडाउन उलंघन के आराेपाें में कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
1 Jun 2020, 8:07 PM IST
Published on: