रामपुर

Video: अखिलेश यादव से मिले रामगोपाल व आजम खान, सीटों को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

सपा और बसपा के गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्‍तर की कई सीटें बहुजन समाज पार्टी के खाते में जाती दिख रही है

2 min read
Jan 23, 2019
बड़ी खबर: अखिलेश यादव से मिले रामगोपाल व आजम खान, सीटों को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

रामपुर। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्‍तर की कई सीटें बहुजन समाज पार्टी के खाते में जाती दिख रही है। इसके बाद सपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। इसकी बानगी नोएडा में देखी जा सकती है, जहां सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी पार्टी से बगावत भी कर सकते हैं। सपा के महासचिव रामगोपाल यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से अलग-अलग मुलाकात की। बताया जा रहा है क‍ि इस दौरान सीटों के बंटवारे और पश्‍िचमी उत्‍तर प्रदेश में पनप रहे असंतोष पर बात की गई।

लखनऊ में हैं आजम खान

सूत्रों के मुताबिक, आजम खान इस समय लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को उन्‍होंने पार्टी ऑफिस में अखिलेश यादव से मुलाकात की। आजम खान के अलावा प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी अखिलेश यादव से मिले। बताया जा रहा है क‍ि इस दौरान पश्च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं में पनप रहे असंतोष के बारे में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उनसे सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत की गई। इसकी वजह वेस्‍ट की गई सीटें बसपा के खाते में जाने को बताया जा रहा है। करीब चार घंटे चली वार्ता में सीटों को लेकर चर्चा की गई। इसमें जातिगत समीकरण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि किस तरह से सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से मिलाया जाए। मंगलवार को पहले रामगोपाल यादव पार्टी ऑफिस पहुंचे। उसके बाद शाम को आजम खान ने अखिलेश से मुलाकात की। बताया जा रहा है क‍ि असंतुष्ट नेताओं को मनाने और चुनाव बाद उन्हें बेहतर पद देने पर भी बात हुई।

कई सीटें जा रही हैं बसपा के खाते में

आपको बता दें क‍ि गठबंधन के बाद वेसट यूपी की कई सीटें बसपा के खाते में जा रही हैं। इन्‍हीं में से एक गौतमबुद्ध नगर की सीट भी है। इसके बाद भी सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसी तरह कई और जगह भी सपा नेताओं की नराजगी की खबर है। वहीं, प्रोफेसर रामगोपाल यादव खुद संभल से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं, जबक‍ि रामपुर भी सपा के खाते में ही जाएगी।

Updated on:
23 Jan 2019 09:24 am
Published on:
23 Jan 2019 09:22 am
Also Read
View All