2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: संगीत सोम के क्षेत्र में पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव, विधायक पर लगा गंभीर आरोप- देखें वीडियो

मेरठ के सरधना में तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले में बुलाई थी पंचायत, दोनों पक्षों में हुआ पथराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Jan 2019, 4:22 PM IST

Meerut

बड़ी खबर: भाजपा विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव, विधायक पर लगा गंभीर आरोप

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के विधानसभा क्षेत्र सरधना में सोमवार शाम पंचायत में विवाद हो गया। पंचायत मारपीट के मामले में सुलह के लिए बैठी थी। विवाद बढ़ने के बाद कई थानों के फोर्स के साथ एसपी देहात को मोर्चा संभालना पड़ा। भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में भयंकर बारिश, दो-तीन तीन स्‍कूल बंद करने के आदेश

तीन दिन पहले हुई थी मारपीट

वहीं, एक पक्ष ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया कि यह सब संगीत सोम के इशारे पर हुआ है। बताते चलें कि तीन दिन पूर्व शनिवार को कस्बे के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले नवाबगढ़ी और भामौरी के छात्रों में मारपीट हो गई थी। इससे दोनों गांवों के युवकों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को दोनों गांवों के लोगों को सुलह के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसमें पंचायत में ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। इससे पंचों को भी चोटें आईं। इसके बाद पंचायत को समाप्त किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो पंचों की हालत खराब बताई जा रही है। इसके बाद थाना पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मंगलवार को भी खुद एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर मौजूद रहे। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: दलितों व मुस्लिमों के विरोध के बाद मायावती ने बदला उम्‍मीदवार, अब इनको मिला बसपा से टिकट!

ये था मामला

भामौरी गांव निवासी अभिषेक और कृष्णा पुत्र सेवाराम कक्षा 11 और कक्षा छह में संत चाल्स में पढ़ते हैं। अभिषेक के साथ तीन दिन पूर्व कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद से वह स्कूल नहीं जा रहा था। कृष्ण को सोमवार को छात्रों ने बताया कि कुछ स्कूली छात्र एवं युवक उसकी पिटाई का प्लान बना रहे हैं। किसी ने इसकी जानकारी पड़ोसी शिवकुमार को फोन पर दी। इस पर शिवकुमार ने कृष्ण को स्कूल से लाने के लिए अपने बेटे विशाल को भेजा। विशाल स्कूल से कृष्ण को लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान नवाबगढ़ी में कुछ युवकों ने रोककर दोनों से मारपीट की। विशाल ने फोन पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वे कार एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सरधना के लिए चल दिए। आरोप है कि नवाबगढ़ी पहुंचते ही 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें भामौरी निवासी सेवाराम, फूल सिंह, आशीष, राकेश, कृष्ण व विशाल घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। इसमें नवाबगढ़ी निवासी अनीश, रहमान कबाड़ी व कामिल को भी चोट लगी है।

यह भी पढ़ें: Video: इन सरकारी कर्मचारियों ने कहा- लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में करेंगे वोट, जानिए क्‍यों

विवाद सुलझाने को बुलाई गई थी पंचायत

इस घटना से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। इसी तनाव को कम करने को लेेकर क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की एक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, नवाबगढी के लोगों का आरोप है कि भाजपा विधायक संगीत सोम के इशारे पर ही यह सब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा विधायक एक पक्ष का साथ ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश