रामपुर

Rampur: सपा सांसद आजम खान के भांजे समेत तीन सपाई गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

खबर के मुख्य बिंदु- आजम के पड़ोसी आरिफ ने गंज कोतवाली में दर्ज कराई थी रिपोर्ट कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों को मिली जमानत आजम खान के भांजे की गिरफ्तारी बनी चर्चा का विषय

2 min read
Jul 25, 2019
Rampur: सपा सांसद आजम खान के भांजे समेत तीन सपाई गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

रामपुर . संपत्ति कब्जाने के आरोप में जहां सांसद आजम खान और उनके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गंज थाना पुलिस ने पड़ोसी के घर में घुसकर हमला करने के आरोप आजम खान के भांजे समेत तीन सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

बता दें कि सपा के कद्दावर नेता और सांसद आजम खान का घर गंज कोतवाली क्षेत्र में है। आजम के पड़ोसी आरिफ ने करीब सालभर पहले गंज कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरिफ ने आरोप लगाया था कि उनके घर के गेट के सामने आजम खान की कार खड़ी थी। उन्होंने गेट के बाहर से कार हटाने की बात कही तो आजम खान के भांजे फरहान ने कार चालक के भाई बिट्टू और सलमान के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया।

इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आजम खान के भांजे समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बुधवार को पुलिस ने फरहान समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गंज कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी फरहान खुद को सांसद आजम खा का भांजा बता रहा था। क्षेत्र के लोगों में आजम खान के भांजे की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
25 Jul 2019 01:03 pm
Also Read
View All