रामपुर

VIDEO: लोकसभा चुनाव से पहले यहां महिला वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

-लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज -महिला वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का खुलासा -जिलाधिकारी ने अधिकारियों के दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 2:33 PM IST
rampur
लोकसभा चुनाव से पहले यहां महिला वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रामपुर। चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है, ऐसे में सभी शहरों के डीएम एसएसपी को मतदाता सूची, नाम आदि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच पश्चिमी यूपी के रामपुर में महिला मतदाताओं की लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने बताया कि नगर विधानसभा में जो महिला वोटरों का प्रतिशत है वह काफी कम है। यह बड़ी गड़बड़ी है इसे ठीक करने के लिए नगर के बीएलओ से लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में एक हज़ार पुरषों पर 905 महिला मतदाता होनी चाहिए, लेकिन नगर विधानसभा में केवल 859 हैं जो काफी हैं, इससे पहले 854 हुआ करती थी। लेकिन इस बार महिला वोट बनवाने में उनकी संख्या ज्यादा रही।

ज़िला अधिकारी आंजनेय ने साफ कह दिया कि लोक सभा चुनाव से पहले हर हाल में सारे वोटरों के वोट बनवायें जाएंगे। इसके अलावा सभी पोलिंग बूथ पर रास्ता, पानी की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांगों के लिए वोट डालने के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां अंतिम दौर में है।

Updated on:
4 Mar 2019, 2:33 PM IST
Published on: