रामपुर

यूपी के रामपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आराेप में चाचा के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने की मामले को रफा दफा करने की कोशिश पीड़िता अस्पताल में भर्ती आरोपी घटना के बाद से फरार

1 minute read
Dec 05, 2020
rampur-1.jpg
rampur

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर ( rampur news ) रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर आंगन में खेल रही नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस के ही चाचा ने दुष्कर्म कर किया लिया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि, घटना की तहरीर लेकर जब पीड़ित बच्ची के पिता थाने पहुंचे तो पुलिस ( rampur police ) ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इसके बाद लड़की के परिजन उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह घटना कोतवाली बिलासपुर इलाके की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी पत्नी दूसरे घर पर गई हुई थी। बेटी का पिता स्यवं भी घर नही था। घर में अकेली पाकर पड़ोसी युवक जोकि नाबालिग बेटी का रिश्ते में चाचा लगता है उसको लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोपों के अनुसार युवक ने उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता को जब खून आने लगा तब उसने उसकी मां को बताया कि आपकी बेटी के चोट लग गई है और यह कहकर वह वहां से चला गया लेकिन बेटी ने अपनी मां को पूरी वारदात की कहानी बताई तो कहानी सुनकर परिवार के लोग दंग रह गए। आनन-फानन में कोतवाली बिलासपुर पहुंचे। परिवार वालों का कहना है कि घटना के बाद से उनकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पहले उसका मेडिकल किया गया है बाद में उसका अब उपचार चल रहा है।

Published on:
05 Dec 2020 10:50 pm