
ghazibad
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके में एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेना के खाली पड़े मैदान में सात माह की बच्ची का भ्रूण एक मिठाई के डब्बे में बंद मिला। मैदान में खेलने वाले बच्चों ने जब इसे देखा तो घटना का पता चल सका। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा होनी शुरू हो गई और इसकी सूचना आनन-फानन में कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस ( ghazibad police ) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को दफनाया और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई।
थाना विजय नगर इलाके में खाली पड़े मिलिट्री के ग्राउंड में अक्सर बच्चे खेलते हैं और रेलवे स्टेशन पर जाने वाले लोग भी इसी तरफ से निकल जाते हैं। शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोग वहां से निकल रहे थे तो उनकी नजर एक मिठाई के डब्बे की तरफ गई। इसके अंदर करीब सात महीने की एक बच्ची का भ्रूण दिखाई दिया जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उस भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे दफनाया और उसकी जांच में जुट गई।
लोगों ने बताया कि दो महिलाओं को देखा गया था और वह गड्ढा खोदने का प्रयास कर रही थी लेकिन जब उन्होंने यहां आते-जाते लोगों को देखा तो वह डब्बा कूड़े के ढेर पर फेंक कर चली गई। बच्चों ने देखा तो उस डब्बे में एक भ्रूण था जिसके बाद ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
Published on:
05 Dec 2020 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
