रामपुर

आजम खान को अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा, डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दोषी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को अदालत ने एक मामले में दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान जल्द किया जाएगा।

less than 1 minute read
May 16, 2026
Azam Khan को अदालत ने ठहराया दोषी | Image - FB/@AbdullahAzamKhan

Azam Khan News: रामपुर की अदालत ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan को 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए विवादित बयान के मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामला उस समय दर्ज हुआ था, जब चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक सभा में आजम खान ने तत्कालीन जिला अधिकारी को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपने भाषण में उन्होंने कहा था, “यह कलेक्टर पलेक्टर से मत डरियो, यह तंखैय्या है… मायावती जी के जूते साफ कराऊंगा…”। इस बयान को लेकर प्रशासन ने गंभीर आपत्ति जताई थी और मामला अदालत तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ें

‘ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा’, आजम खान के सबसे चर्चित बयान पर आज कोर्ट का फैसला, मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत

सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आजम खान को दोषी माना और उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई। फैसले के बाद समर्थकों और विरोधियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। माना जा रहा है कि इस निर्णय का असर प्रदेश की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

खबर अपडेट हो रही है

Also Read
View All