रामपुर

Rampur: बेटी के ससुराल में पिता की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Rampur News: बेटी की ससुराल में शादी समारोह के दौरान 50 वर्षीय रामप्रसाद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
Jun 10, 2025
Father beaten up at daughter in-laws house in rampur
Rampur: बेटी के ससुराल में पिता की पिटाई | Image Source - Social Media

Father beaten up at daughter in-laws house in Rampur: रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग पिता की उसकी बेटी के ससुराल में पिटाई कर दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बेटी के ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी समारोह में पहुंचा था बुजुर्ग, ससुराल पक्ष ने की मारपीट

रुस्तमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रसाद 28 मई को अपनी बेटी सुमिता की नंद की शादी में शामिल होने के लिए बहूरे की मढ़ेया गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने रामप्रसाद को जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया।

बेटी और नातिन ने बताई वारदात की पूरी कहानी

मौके पर मौजूद रामप्रसाद की छोटी बेटी काजल और नातिन अंजली ने बताया कि बेटी के जेठ और जेठ के ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर रामप्रसाद की बेरहमी से पिटाई की थी। इस मारपीट में रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुरादाबाद में चला इलाज, 14 दिन बाद तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन रामप्रसाद को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां 14 दिन तक उनका इलाज चलता रहा। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लाया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें शाहबाद सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में शाहबाद थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
10 Jun 2025 03:03 pm
Published on:
10 Jun 2025 03:03 pm
Also Read
View All
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी विवाद, आज छात्रों से मिलेंगे माता प्रसाद पांडे; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद सक्रिय, राज्यपाल से कार्रवाई रोकने का अनुरोध

Jauhar University पर बुलडोजर: शशि थरूर बोले- सरकार कब्जे में लेकर चलाए, SP ने कहा- हम सत्याग्रह करेंगे

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में नया मोड़! प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में दी चुनौती, माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा रामपुर