रामपुर

रामपुर में छात्राओं ने दिखाया आत्मरक्षा का दमखम, 90% अंक पाने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

Rampur News: यूपी के रामपुर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित हुआ। छात्राओं ने आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन किया। दुआ रोजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
less than 1 minute read
Apr 10, 2025
girl students showed their self-defense skills In Rampur
रामपुर में छात्राओं ने दिखाया आत्मरक्षा का दमखम

Rampur News Today: रामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्लू की मंडैय्या में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में दुआ रोजी ने मारी बाजी

आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा दुआ रोजी ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लवी कुमार द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि

समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि माजिद अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक वीर सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक भी मौजूद रहे।

Updated on:
10 Apr 2025 07:52 am
Published on:
10 Apr 2025 07:52 am
Also Read
View All
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी विवाद, आज छात्रों से मिलेंगे माता प्रसाद पांडे; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद सक्रिय, राज्यपाल से कार्रवाई रोकने का अनुरोध

Jauhar University पर बुलडोजर: शशि थरूर बोले- सरकार कब्जे में लेकर चलाए, SP ने कहा- हम सत्याग्रह करेंगे

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में नया मोड़! प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में दी चुनौती, माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा रामपुर