14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में आधी रात पुलिस-गौकशी आरोपी आमने-सामने: फायरिंग के बाद एक घायल, हथियार के साथ गिरफ्तार

Rampur News: यूपी के रामपुर में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तकीम नामक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक व गौवध के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

2 min read
Google source verification
रायगढ़ में पुलिस का एक्शन! मारपीट और हथियार लहराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार(photo-patrika)

रायगढ़ में पुलिस का एक्शन! मारपीट और हथियार लहराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार(photo-patrika)

Rampur Police Encounter: रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम

एडिशनल एसपी अनुराग सिंह के अनुसार, यह घटना 12 और 13 मार्च की मध्य रात्रि करीब तीन बजे की है। भोट थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके में गौकशी की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई और ग्राम बांसनगली से कोयला इन्ड्री रोड की ओर जाने वाली चकरोड पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।

रुकने के इशारे पर आरोपी ने की फायरिंग

कुछ ही देर बाद पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में मुस्तकीम के पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी मुस्तकीम पुत्र अफसर कुरैशी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और भागने में असफल रहा। पुलिस ने उसे तुरंत घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

साथी मोवीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

मुठभेड़ के दौरान मुस्तकीम का साथी, अजीमनगर थाना क्षेत्र के खण्डिया निवासी मोवीन पुत्र नब्बू, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तमंचा, कारतूस और गौवध के उपकरण बरामद

गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस को मौके से गौवध में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण भी मिले हैं, जिनमें कुल्हाड़ी, गड़ासा, मीट काटने वाली दो छुरियां, रस्सियां, लकड़ी का गट्टा और कपड़े शामिल हैं।

दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम और उसका फरार साथी मोवीन दोनों ही शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।