रामपुर

Rampur: पांच साल में 45 बार दुबई गया सोना तस्कर मुतल्लिब, पुलिस फाइनेंसरों तक पहुंचने में जुटी

Rampur News: यूपी के मुरादाबाद में सोना तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि रामपुर का मुतल्लिब नामक तस्कर पिछले पांच साल में 45 बार दुबई गया और 44 बार सोने की तस्करी में सफल रहा।
less than 1 minute read
May 30, 2025
Gold smuggler Muttalib went to Dubai 45 times in five years rampur
Rampur: पांच साल में 45 बार दुबई गया सोना तस्कर मुतल्लिब..

Gold Smuggler Rampur News: मुरादाबाद में सोने की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि रामपुर निवासी मुतल्लिब नामक तस्कर पिछले पांच वर्षों में 45 बार दुबई गया और हर बार सोना तस्करी करने में सफल रहा। अब पुलिस इस नेटवर्क के पीछे छिपे फाइनेंसरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

तस्करी का तरीका था बेहद संगठित

मुतल्लिब हर बार अपने साथ तीन अलग-अलग तस्करों को ले जाता था। हर बार तस्करों के चेहरे बदल दिए जाते थे ताकि शक न हो। इसके अलावा, वह कभी दिल्ली एयरपोर्ट तो कभी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरता था। इससे पुलिस को शक है कि उसकी एयरपोर्ट के भीतर भी गहरी पकड़ हो सकती है।

चार तस्कर पेट में छिपाकर ला रहे थे सोना

पुलिस ने रामपुर के शाने आलम, मुतल्लिब, अजरूद्दीन और जुल्फिकार को दुबई से तस्करी कर भारत लौटते समय गिरफ्तार किया। इन चारों के पेट से 29 सोने के कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मेडिकल जांच के बाद सोना बरामद कर लिया गया और चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसएसपी ने बनाई एसओजी की चार टीमें

इस हाई-प्रोफाइल तस्करी गिरोह की तह तक जाने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने एसओजी की चार टीमें गठित की हैं। टीमें तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं और सोने की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।

जल्द होंगे बड़े खुलासे- एसपी सिटी

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा और मुख्य फाइनेंसरों और सरगनाओं की गिरफ्तारी की जाएगी।

Updated on:
30 May 2025 10:48 am
Published on:
30 May 2025 10:48 am